top of page

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के भाकपा-माले ने आरा किया बाढ़ राहत-कोष।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Jan 1, 2024

सिने आजकल आरा भोजपुर बिहार - तमिलनाडु में 1871 के बाद आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में बाढ़ राहत-कोष इकट्ठा किया। इस दौरान भाकपा-माले नेताओं बस स्टैंड में दुकानदार एवं आम यात्रियों से अपील किया है और लोगों सहयोग किया।इस भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि तमिलनाडु में प्रलयकारी बाढ़ से लगभग छःजिला बुरी तरह प्रभावित है!लाखों लोगों प्रभावित हैं।सड़कों पर दस फीट बाढ़ का पानी आ गया था जिससे भारी तबाही मचाई है।लोगों के सामने रहने खाने-पीने का भारी संकट है।लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं!आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि देश की मोदी सरकार तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशील नहीं है।



अभी तक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई राहत सामग्री नहीं भेजा गया है।मोदी सरकार राम मंदिर बनाने में मशगूल है। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के छःजिले के लोग त्राहीमाम कर रहे हैं। भाकपा-माले का यह बाढ़ राहत-कोष अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसलिए भाकपा-माले ने लोगों से हर से बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करें। बाढ़ राहत-कोष अभियान में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर कमेटी सदस्य बब्लू गुप्ता,सुरेश पासवान,संतविलास राम,दीपक कुमार,प्रमोद रजक,गिरजा राम,संजय गुप्ता राकेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे। सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव


Comentários


bottom of page