
सिने आजकल गुमला झारखण्ड - झारखंड के गुमला पुलिस ने बड़हरा थाना की मदद से कोल्हरामपुर स्थित ईंट भट्ठा पर छापेमारी कर घर से भागे जीजा साली को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। ईंट भट्ठा पर प्रेमी युगल जीजा साली की गिरफ्तारी से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। जिसे लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे थे। झारखंड पुलिस ने बताया की गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के सेनदा गांव निवासी विष्णु लौहरा विगत 15 दिन पहले अपने रिश्ते में लगने वाली साली शादी के नियत से भगा लाया था। पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वह घर से लेकर भागे साली के साथ इस गांव पर स्थित ईंट भट्ठा पर दोनो काम कर रहे थे। जिसके बाद झारखंड पुलिस ने भोजपुर पुलिस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए पति पत्नी के रूप में रह रहे जीजा साली को गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विजय प्रसाद कर रहे थे। जिसमे झारखंड पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस के जवान शामिल थे। सी मीडिया बड़हरा भोजपुर से अश्वस्नी कुमार पिंटू की खास खबर |
Comments