जेपी सेनानी,कवि और साहित्यकार पवन श्रीवास्तव जी की जयंती पर काव्य गोष्ठी
- CINE AAJKAL
- 2 days ago
- 2 min read
नई दिल्ली/ जनजातीय समाज के बीच ईसाई मिशनरियों द्वारा गंभीर षड्यंत्र रचा जा रहा है और उन्हें सनातन संस्कृति से दूर किया जा रहा है। ये बातें झारखंड के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी टोप्पो उरांव ने आज दिल्ली के शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान में पवनोत्सव कार्यक्रम में कही। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दुबे, वरिष्ठ विचारक राजीव सोनी जी,हास्य कवि शंभू शिखर,कवि और पत्रकार हरेंद्र प्रताप सिंह ने महान विचारक स्व. पवन श्रीवास्तव जी की 71 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय योद्धाओं सन्नी टोप्पो उरांव और रितेश राज को प्रभु श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आस्था दीप, आकाश दीप और गुंजन सिंह को भी सम्मानित किया गया।जेपी सेनानी, कवि साहित्यकार विचारक पवन श्रीवास्तव जी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पवन जी का जीवन और व्यक्तित्व समाज के अंतिम छोर के लोगों के प्रति हमेशा द्रवित रहते थे । श्री अजीत दुबे जी ने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा भी चर्चा किया और कहा कि पवन जी भोजपुरी भाषा साहित्य का महान धरोहर थे। वरिष्ठ पत्रकार हरेंद्र प्रताप सिंह ने संविधान के प्रति विभिन्न समूहों द्वारा उत्पन्न किए गए भ्रम को दूर करने के लिए संविधान गौरव यात्रा की योजना बताई और अंतिम छोर तक संविधान की किरण पहुंचे इस बात पर जोर दिया। विचारक राजीव सोनी ने पवन जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा जी ने संगठन द्वारा प्रस्तावित भक्ति शक्ति यात्रा की रूपरेखा की जानकारी प्रदान किया। भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने पवन जी एक महान व्यक्तित्व बताया।
कार्यक्रम में अरविंद दुबे, संतोष कुमार सिंह, सरोज कुमार महापात्र-जी, शिव दत्त ठाकुर, कुलदीप भार्गव, मोहित वर्मा, राकेश सिसोदिया, सुधीर कुमार सिन्हा, कुलदीप चतुर्वेदी,कवि मुरारी पाठक, हास्य कवि शंभू शिखर, कवयित्री वीणा वादिनि चौबे और संजू मिश्रा ने अपनी रचनाओं से मन मोह लिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कवि पत्रकार के डी पाठक ने किया।
Comments