
सिने आजकल आरा बिहार - सिक्खों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का 554 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आरा शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुआई पंज प्यारे कर रहे थे। ऊंट, ढोल बाजे, डीजे व विभिन्न वाहनों के साथ श्रीगुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में सिक्ख श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल थे। सिक्खों का जत्था ने पूरे रास्ते कई कीर्तन व गुरुवाणी की प्रस्तुति दी।

पीले परिधानों में अगुआई कर रहे पंज प्यारे व निशान साहेब के गुजरने वाले रास्ते को महिला-पुरुष सिक्ख श्रद्धालु बहुत श्रद्धा-भाव से सड़कों पर झाड़ लगाकर और पानी का छिड़काव कर सड़कों की सफाई करें रहे थे। जिस रास्ते से नगर कीर्तन गुजर रहा रहा था; फूलों से स्वागत हो रहा था। जो बोले सो निहाल सत् श्री अकाल के नारे से गूंजने लगते थे। सभी धर्मो के लोग भी गुरुनानक देव जी के नगर कीर्तन का स्वागत कर रहे थे।
पंज-प्यारे की भूमिका में सरदार हरदीप सिंह, सरदार हर्षजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार जसमीत सिंह व सरदार राजवीर सिंह थे।सी मीडिया आरा से संजय श्रीवास्तव
Comments