सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया बड़हरा भोजपुर। पूर्व के विवाद में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर में 32 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक को काफी करीब से आधा दर्जन से अधिक गोली मारी गई है।
गोली गर्दन, सिर, पेट, जांघ में मारी गई है। जहां घटना स्थल पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक विजय शंकर सिंह उदयभानपुर निवासी स्व रामानुज सिंह का पुत्र था। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास की है। जब ठंड को लेकर सभी लोग अपने अपने घर दरवाजे पर सो रहे थे। अचानक गोली की आवाज सुनकर लोग उठे तो देखा की उदयभानपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष सत्यदेव सिंह के द्वार पर सो रहे विजय शंकर सिंह को लहुलुहान हालत में बेड पर पड़ा देखा गया। घटना की सूचना स्थानीय लोग कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार को दी गई।
उसके बाद थाना ने एसपी मिस्टर राज, एसडीपीओ सदर आरा 2 रंजीत कुमार सिंह को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर निरीक्षण करने रात में ही पहुचे। जहां से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ। एसपी ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए दो टीम का गठन कर दिया।
जिसमें एक टीम डीआईयू व दूसरा थाना के एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के लिए गठन किया गया। 20 घंटा बीत जाने के बाद सोमवार शाम तक किसी अपराधी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। इधर, रात में एसपी के आदेश पर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। पोस्टमार्टम कर जैसे ही शव गांव आया। उग्र ग्रामीणों ने शव को लेकर सरैंया बाजार के गुंडी मोड़ पर रोड जाम कर दिया। उग्र ग्रामीणों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। जाम कर रहे लोग एसपी को बुलाने व अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जिससे 4 घंटा तक आवागम बाधित रहा। वरीय पदाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
जाम सोमवार सुबह करीब 11.30 से लेकर 3:30 बजे तक रहा।वर्ष 2021 में सरैंया बाजार पर मृतक को मारी गई थी गोली पूर्व के विवाद में मृतक विजय शंकर सिंह पर सरैंया बाजार में थाना के कुछ दूरी पर गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें वह बाल बाल बच गया। उस वक्त कुछ नामजदों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया था। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। जो गांव पर रहकर खेतीबाड़ी करता था।टीवीएस प्रचार वाहन को किया क्षतिग्रस्त सड़क जाम कर रहे उग्र ग्रामीणों ने सरैंया बाजार में टीवीएस प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक की उग्र ग्रामीणों की स्थिति देख सरैंया बाजार के दुकानदार अपने अपने दुकानों को बंद कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने मोर्चा संभाला और दुकानदारों को दुकान खोलने के लिए कहा। उसके बाद दुकान खुलने लगी।पुलिस ने 10 लोगों को बनाया नामजद मृतक के बड़े भाई अशोक सिंह कृष्णागढ़ थाना में 10 लोगों को नामजद बना एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
जिसमें घटना के विभिन्न पहलुओ को दर्शाते हुए आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस छापेमारी में जुटी है। पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट
Comments