top of page

उत्तर भारतीय महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बने-विनोद चौरसिया

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया मुम्बई--एनडीए की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्र राज्य की "जय शिव संग्राम संघटन पार्टी" उत्तर भारतीय के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर विनोद चौरसिया को नियुक्त किया गया है। फिल्म जगत के जाने माने एडिटर और प्रतिष्ठित समाज सेवक विनोद चौरसिया मूलतः उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं और मुम्बई में रहकर फिल्म उद्योग में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

विदित हो कि,पूना शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनडीए गठबंधन की सहयोगी दल "जय शिव संग्राम संगठन" द्वारा उत्तर भारतीय महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद पर विनोद चौरसिया को सर्वसम्मति चुना गया है। उनकी नियुक्ति, संस्थापक/ अध्यक्ष श्री रामहरी तुकाराम मेटे जी व प्रदेश महासचिव श्री दीपक कदम जी द्वारा गई है। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष- सुरेश शेटे जी पाटिल, युवक कार्याध्यक्ष बाळासाहेब चव्हाण जी,युवा नेता आकाश जाधव जी, मुंबई अध्यक्ष शशिकांत शिरसेकर जी, चित्रपट आघाडी, महाराष्ट्र प्रदेश के साथ कार्यालय अध्यक्ष दिनेश जी सावंत, स्वामी कदभ और जय शिव संग्राम के महाराष्ट्र प्रदेश के हजारों पदाधिकारी-गण मौजूद थे।

उनकी नियुक्ति पर संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज,जय शिव संग्राम संगठन से जुड़े सभी लोगों मे हर्ष व्याप्त है। साथ ही महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों द्वारा श्री विनोद चौरसिया को राजनीतिक क्षेत्र मे कदम रखने के लिए अभिनंदन के साथ-साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सी मीडिया मुम्बई से समरजीत

Comments


bottom of page