भोजपुर जिला का 50 हजार का ईनामी फरार अभियुक्त नय्यर इकबाल उर्फ मो० नय्यर को एस०टी०एफ० टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार
सिने आजकल भोजपुर बिहार-
भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर विभिन्न कमांडो को किया उद्वेदन भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि
1. आरा नगर थाना कांड सं0-739/18 दिनांक 06.12.2018. धारा-387/ 302/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 2 आरा नगर थाना कांड सं0-109/19 दिनांक-26.02.2019. धारा-302/34 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त नय्यर इकबाल उर्फ मो० नय्यर पे० मो० जहाँगीर सा०-काजीटोला, थाना-आरा नगर जिला-भोजपुर जो दोनों कांडों में बहुत दिनों से फिरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध 50,000/- रूपया का ईनामी घोषित किया गया था। इसकी गिरफ्तारी हेतु भोजपुर पुलिस के द्वारा लागातार उसके छिपने के ठिकानों पर रेड /छापामारी की जा रही थी, उसी कम में दिनांक-17.01.2024 को एस०टी०एफ० टीम पटना के द्वारा पटना जिला से उक्त 50,000/- हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस अपराधकमी की गिरफ्तारी से भोजपुर पुलिस को बढी उपलब्धी हासिल हुई है। यह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट के कई काण्ड दर्ज है।
सी मीडिया से आरा से संजय श्रीवास्तव
Comments