top of page

आज का पंचांग, राशिफल और उपाय बृहस्पतिवार, जून 09, 2022 .

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली-

ज्योतिषाचार्या नमिता

सर्व कल्याणकारी संस्थान

8510950950 

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, नवमी 2079 राक्षस, विक्रम सम्वत

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

सूर्योदय : 05:23

सूर्यास्त : 19:18

चन्द्रोदय : 13:51

चन्द्रास्त : 02:05 जून 10

तिथि-नवमी - 08:21 तक, दशमी

नक्षत्र : हस्त - 04:26 जून 10 तक, चित्रा

योग : व्यतीपात - 01:50 जून 10 तक, वरीयान्

करण : कौलव - 08:21 तक

तैतिल - 19:59 तक, गर

वार : गुरुवार

पक्ष : शुक्ल पक्ष

राशि तथा नक्षत्र

चन्द्र राशि : कन्या

नक्षत्र पदहस्त 1 - 10:34 तक

हस्त 2 - 16:34 तक

हस्त 3 - 22:32 तक

हस्त 4 - 04:26 जून 10 तक

चित्रा 1

सूर्य राशि : वृषभ

सूर्य नक्षत्र : मॄगशिरा

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 से 04:42

प्रातः सन्ध्या : 04:22 से 05:23

अभिजित मुहूर्त : 11:53 से 12:48

विजय मुहूर्त : 14:40 से 15:35

गोधूलि मुहूर्त : 19:04 से 19:28

सायाह्न सन्ध्या : 19:18 से 20:19

अमृत काल : 22:27 से 24:03

निशिता मुहूर्त : 24:00 से 24:41

रवि योग : पूरे दिन

अशुभ समय

राहुकाल : 14:05 से 15:49

यमगण्ड : 05:23 से 07:07

गुलिक काल : 08:52 से 10:36

दुर मुहूर्त : 10:01 से 10:57

दिशा शूल - दक्षिण

चन्द्र वास - दक्षिण

अग्निवास - पृथ्वी

आज का विशेष उपाय - विष्णु मंदिर में केसर दान करें।

यात्रा के लिए उपाय - दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र - "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:"

आज भोजन मे ना खाएं - लौकी


साप्ताहिक राशिफल - सिंह से वृश्चिक राशि

06 जून से 12 जून 2022 :

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा पहले, दूसरे और तीसरे भाव में गोचर कर रहा है, इसलिए इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु  इस सप्ताह हर प्रकार की लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें और यदि कोई यात्रा आवश्यक हो तो, अपनी मेडिकल जांच करवाने के बाद ही किसी भी यात्रा पर जाएं। इस सप्ताह आपको शराब-सिगरेट, जैसी चीजों पर अपना धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो हानि देगा ही, साथ ही इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी असंतुलित होगी। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना, आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा। इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा, जिससे आप हर कार्य को पूरे करने के साथ ही प्रत्येक जिम्मेदारी का भली भांति निर्वाह करने में भी असमर्थ होंगे। इससे आपको व्यवसाय सम्बंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, साथ ही मानसिक तनाव में भी अचानक से बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। इस सप्ताह कई तरह की पार्टी या अन्य कार्यो द्वारा छात्र अपना मनोरंजन करते दिखाई देंगे, जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति कुछ लापरवाह भी हो सकते है। इसका नकारात्मक प्रभाव सीधा उन्हें आने वाली परीक्षाओं में उठाना पड़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चन्द्रमा  इस सप्ताह बारहवें, पहले और दूसरे भाव मे गोचर कर रहा है। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग की सुनने की भी आवश्यकता रहेगी। घर-परिवार या फिर कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। यदि किसी कार्य को लेकर आप स्वयं को असमंजस में पाते हैं तो अच्छा होगा कि उससे संबंधित निर्णय लेने के स्थान पर आप उसे कुछ समय बाद के लिए स्थगित कर दें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के समय अपनी सेहत और सामान दोनों का ध्यान रखें। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सगे-संबंधियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। आय के स्थान पर व्यय की अधिकता रहेगी। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अधिक व्यय हो जाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें और कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत और बच्चों के भविष्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन 27 बार 'ॐ दुर्गाय नमः' का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा ग्यारहवें, बारहवें और पहले में गोचर कर रहा है। इसलिए मानसिक शान्ति के लिए, किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। इसके लिए आप सामाजिक धर्म-कर्म के कार्यों में, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। क्योंकि इससे आपको मानिसक शान्ति के साथ-साथ, समाज में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। घर के अशांत वातावरण के कारण इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास हो सकता है। ऐसे में आपके द्वारा इस समय उठाया गया गलत कदम, पारिवारिक वातावरण को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है। इसलिए अपनी ओर से कुछ भी गलत करने से बचें। इस सप्ताह सार्वजनिक स्थानों पर किसी के साथ भी छेड़खानी करने से बचें, अन्यथा आपके साथ हाथापाई तक हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप आपकी छवि तो खराब होगी ही, साथ ही आप खुद को किसी बड़े कानूनी पचड़े में भी फँसा देंगे। यदि आपको नौकरी बदलनी है या व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो, यह अत्यंत शुभ समय है। ऐसे में शीघ्रता न दिखाते हुए, हर निर्णय को लेकर सोच-विचार अवश्य करें। कई छात्र दूसरे छात्रों के उपकरण देखकर, अपने पास उनका अभाव महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण वो इस सप्ताह, अपने घरवालों से किसी नए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मांग भी करते दिखाई देंगे। हालांकि उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आपके माता-पिता पहले ही आपको उत्तम शिक्षा दिला रहे है और अब आपकी ये मांग, उनके आर्थिक बजट को बिगाड़ते हुए, उनपर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं।

उपाय: शुक्र को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है। इसलिए सफेद रंग के कपड़े पहनना आपके हित में होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दसवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस सप्ताह आपकी अत्यधिक मसालेदार और तले-भुने भोजन करने की आदत, आपके स्वास्थ्य को कष्ट दे सकती है। जिसके कारण आपको तुरंत डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह कई प्रकार की, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आशंका है कि आप न चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक व्यय करेंगे। जिससे आपको भविष्य में कई प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर के बच्चों के साथ पूर्व की किसी बात को लेकर चल रही अनबन, आप इस सप्ताह दूर करने में सफल रहेंगे। आप उन्हें किसी पिकनिक या बाहर घुमाने ले जाने की योजना बनाते भी दिखाई देंगे। आपके इस प्रयास को देख घर के अन्य बड़े सदस्यों को अच्छा लगेगा। यदि आप इस बात में विश्वास रखते हैं कि समय ही धन है तो, आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए इस सप्ताह बिना देरी किए, सभी आवश्यक प्रयास करने होंगे। अन्यथा आप चिंतन करते रह जाएंगे और कोई अन्य व्यक्ति, आपसे आगे निकल जाएगा। इस सप्ताह आपकी राशि के अधिकतर छात्रों को, अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय अवधि में, आपको धैर्य के साथ चलने की विशेष सलाह दी जाती है। ऐसे में यदि आवश्यकता पड़े तो, अपने बड़ों से मदद मांगने में हिचकिचाए नहीं।

उपाय: इस पूरे सप्ताह हनुमान मंदिर के दर्शन करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

नोट - प्रातःकाल पवित्र पंचांग का अध्ययन व मनन अवश्य करें।जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें। इससे शुभ व अशुभ समय का ज्ञान होता है। अभिजीत मुहूर्त अत्यंत शुभ होता है। इस समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी शुभ होते हैं। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ न करें।



Recent Posts

See All

Untitled

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻 🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞 🌤️ दिनांक - 09 मार्च 2024 🌤️ दिन - शनिवार 🌤️ विक्रम संवत - 2080 🌤️ शक संवत -1945 🌤️...

Comments


bottom of page