अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू की, ओपीडी सेवा ठप
- CINE AAJKAL
- Apr 1
- 1 min read
सिने आजकल/ सिहेक्ट मिडिया भोजपुर- बिहार के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने गुरुवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। इसके कारण राज्य भर में बाहरी मरीजों के इलाज (ओपीडी) की सेवाएं ठप हो गई हैं। इस दौरान कोईलवर के सामुदायिक अस्पताल में भी चिकित्स्कों ने ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप किया। इस बिच इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहा। इस बाबत प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार उनकी वेतन, सुरक्षा और स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। हड़ताल से मरीजों को बहुत परेशानी हो सकती है। खासकर गांवों के मरीजों को, जो सरकारी अस्पतालों पर निर्भर होते हैं।

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (बीएचएसए) ने बायोमेट्रिक हाजिरी, प्रशासनिक दबाव और कर्मचारियों की कमी जैसे मुद्दों का विरोध करते हुए हड़ताल बुलाई थी। हालांकि, हड़ताल सिर्फ ओपीडी सेवाओं तक ही सीमित है और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रही।
प्रभारी डॉ सिंह के मुताबिक, डॉक्टरों की सुरक्षा, वेतन, गृह जिलों में पोस्टिंग और जरूरी सुविधाओं की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार की गई अपीलों का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "सरकार हमारी मांगों पर चुप है, जिससे हमें काम छोड़ने का फैसला करना पड़ा। हमने गुरुवार से तीन दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया है।"सी मीडिया भोजपुर से अश्वनी कुमार पिंटू का रिपोर्ट
Comentarios