top of page

अपराध की योजना बनाते कायमनगर बागीचे से चार बदमाश गिरफ्तार

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

Updated: Jul 26, 2024

सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया क्राइम न्यूज कोइलवर - आरा गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बागीचा से शराब के नशे में अपराध की योजना बनाते चार आरोपियोंं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से चार मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के मो नूर आलम है। वह मिल्की मोहल्ला निवासी मो रइस का पुत्र है। दूसरा मो सुहैल है। वह दुधकटोरा मोहल्ला निवासी स्व अलिमुद्दीन खां का पुत्र है।

तीसरा मो परवेज है। वह चिकटोली निवासी मो जलील का पुत्र है। चौथा आरोपी गीधा थाना क्षेत्र के मो चांद है। वह कायमनगर निवासी मो मुमताज का पुत्र है। पुलिस को बुधवार शामक गुप्त सूचना मिली कि आधा दर्जन की संख्या में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नशे की हालत में अपराध की योजना कायमनगर बागीचा में बना रहे है। गीधा पुलिस ने वरीय अधिकारी को सूचना देकर तत्काल छापेमारी में जुट गई।

पुलिस मौके पर पहुचीं। जहां मुखबीर के अनुसार सही प्रतीत होते देख धरपकड़ करने लगी। अंंधेरे का लाभ लेते हुए सभी बदमाश पुलिस के साथ उलझ गये। धाकामुक्की करते हुए तीन की संख्या में फरार हो गये। चार पकड़े गये। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से 4 मोबाइल बरामद किया है। उसके बाद गिरफ्तार कर पुलिस थाना में लेकर आई। पुलिस ने जब उसका अपराधिक इतिहास खंगालना शुरु किया परत दर परत खुलासे होने शुरु हो गये।

डीएसपी सदर आरा 2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों व्यक्तियों में से मो नूर आलम आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के लूट से संबंधित कांड में शामिल था। वह मो सुहेल हत्याकांड केस में आरा नगर थाना क्षेत्र से जेल जा चुका हैं। मो परवेज एवं मोहम्मद नूर आलम अभी भी आरा नगर थाना के रंगदारी के केस में वांटेड है।

पुलिस संबंधित थाना से इनकी अपराधिक इतिहास की मांग किया गया है। बहुत जल्द इन बदमाशों का डाटा पुलिस जारी कर सकती है।सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट


Comments


bottom of page