top of page

अचरज लाल के टोला गंगा घाट पर 16 वर्षीय किशोर की डूबने की आशंका

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल / सिहेक्ट मीडिया बड़हरा- कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के अचरज लाल के टोला घाट पर स्नान करने गए 16 वर्षीय मोनू यादव की डूबने की आशंका जताई जा रही है। वह बलुआ पंचायत के अचरजलाल टोला निवासी लोकनाथ यादव के पुत्र है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार दोपहर शौच व स्नान करने के लिए गंगा घाट पर गया था। गंगा कटाव को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जीयो बैग घाट के किनारे रखा हुआ था। नदी में जैसे ही नीचे की ओर जाने लगा, जीयो बैग से पैर फिसल गया। उसके बाद गहरे पानी में चला गया। घाट के नजदीक मंदिर है।

वहा से नदी घाट महज 30 मीटर की दूरी पर है। मंदिर के समीप बैठे लोग उसे जाते देखे थे। कुछ देर के बाद मौजूद लोगों के बीच कानाफुसी होने लगी। वह थोड़ी देर पहले गया था। घाट पर कही नही दिख रहा। नदी में डूबने की आशंका जताते हुए स्थानीय गोताखोर को बुलाया। कुछ अता पता नही चल सका। उसके बाद मोबाइल से बड़हरा एसडीआरएफ व कृष्णागढ़ थाना को स्थानीय लोगों ने सूचना दिया। टीम पहुचकर शव की खोजबीन शाम तक किया। शव को बरामद नही कर सकी।

सी मीडिया से कमलेश कुमार पांडेय

Comments


bottom of page