top of page

50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

Writer's picture: CINE AAJKALCINE AAJKAL

सिने आजकल :- स्थानीय संदेश गाँव से 50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार। जिसे पकड़कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार संदेश थाना पुलिस को संदेश गाँव में महिला शराब तस्कर के घर शराब बेचने कि गुप्त सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस, महिला पुलिस के साथ संदेश गाँव में पहुंची। पुलिस को देखते महिला भागने लगी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम कोशिला देवी पति सत्येंद्र चौधरी बताया। कड़ाई से पूछने पर उसने घर में रखी बोरी में छुपाकर महुआ शराब रखने कि बात बताई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस 50 लीटर महुआ शराब महिला शराब तस्कर कोशिला देवी को गिरफ्तार कर संदेश थाना ले आई। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा कि खास खबर

Comments


bottom of page