सिहेक्ट मिडिया / सिने आजकल :- संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव से पूर्व दिशा में स्थित बडीहा मंदिर के समीप सड़क पर 22वर्षीय युवक कि गोली मार कर हत्या किया गया। गोली मार हत्यारा भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बिशाल कुमार उम्र करीब 22वर्ष, पिता मननजय उर्फ़ ब्रज किशोर यादव मूलतः गड़हनी थाना क्षेत्र के बिशम्भरा गांव का निवासी बताया जाता है। जो अपने नाना नानी के गाँव संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में बचपन से रहता था।

मृतक के नाना विन्देश्वर राय ने बताया बीते दिनांक 26जुलाई शुक्रवार कि देर रात लगभग 10:30 बजे किसी ने मोबाईल से विशाल को घर से बडीहा मंदिर पर बुलाया। जहां हत्यारों ने विशाल को गोली मार दी। गोली लगते विशाल दौड़कर घर भागने लगे। लगभग 200 मीटर भागने के बाद विशाल सड़क किनारे खेत में गिर गए। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे, तबतक शौच करने गए गांव के लोगों ने विशाल कि शव को देखा। विशाल कि मौत कि खबर तेजी से परिजनों तक पहुंची, परिजनों ने संदेश थाना को सुचित किया।

सुचना पाकर संदेश थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला से अस्पताल परिचय कुमार फ़ौरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मृतक के नाना विन्देश्वर राय ने पुलिस प्रसाशन से मोबाईल नंबर जाँचकर उचित न्याय दिलाने कि मांग कर रहे थे। लगभग 12घंटे के बाद शव को अन्त परीक्षण के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया। थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। सम्भवतः हत्यारा के खिलाफ नामजद केस दर्ज होगा। विशाल के मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मालूम हो विशाल कि शादी नहीं हुई थी । संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा कि खास खबर।
Commentaires